फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाला एक और कॉल सेंटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक और कॉल सेंटर का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ है। यहां भी अमेरिकी नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का भय दिखाकर डॉलरों में ठगी की जा रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉल सेंटर में काम कर रहे युवक-युवतियों से पूछताछ कर यहां से सभी लैपटॉप, कंप्यूटर व हार्ड डिस्क आदि को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि कॉल सेंटर का मालिक दमन द्वीप का रहने वाला पार्थ केशु है। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक के एक पार्टनर अलकेश आचार्य को उसके सेक्टर-51 स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उद्योग विहार के फेस-3 में प्लाट नंबर 427 में फर्जी तरीके से एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। मौके पर जाकर देखा तो कानों में हेडफोन लगाकर अमेरिकी नागरिकों को फोन पर सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का भय दिखाकर दबाव बनाया जा रहा था।
उनसे 100 से 800 डॉलर तक वसूले जा रहे थे। पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका मालिक दमन द्वीप का रहने वाला पार्थ केशु है। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान को जब्त कर कॉल सेंटर को सील कर दिया है। आरोपी की तलाश में टीम भेजी जा रही है। गिरफ्तार किए गए संचालक के पार्टनर अलकेश से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें