फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महिलाओं सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, 25 मोबाइल व वाईफाई डोंगल भी बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का कमिश्नरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह महिलाओं सहित 8 लोगों को काबू कर लिया है।
आरोपियों से 25 मोबाइल व वाईफाई डोंगल भी बरामद किए गए हैं। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। साइबर थाना मानेसर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों से एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बनकर कुछ लोग लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। यह लोग लोगों को लोन दिलाने के नाम पर फाइल चार्ज, डीडी व अन्य चार्ज बनाकर रुपये ट्रांसफर कराए थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह कॉल सेंटर दिल्ली में चल रहा है। इस पर पुलिस ने बदरपुर दिल्ली से आठ आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पीलीभीत निवासी राजू मंडल, प्रहलादपुर निवासी रोहित कुमार, फरीदाबाद निवासी रूबी, सीमा सिन्हा, औरैया उत्तर प्रदेश निवासी रोजी, ओखला दिल्ली निवासी ज्ञानती, बदरपुर दिल्ली निवासी मंतशा, फरीदाबाद निवासी शायरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि यह लोग लोन के नाम पर लोगों को ठगते थे। ठगी से आनी वाली रकम पर उन्हें कमीशन मिलता था। इनके टारगेट फिक्स किए गए थे। टारगेट से ज्यादा ठगी करने पर उन्हें कमीशन भी मिलती थी। आरोपी मई 2024 से कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू मंडल और रोहित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें