फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा संक्रमण के बीच कोरोना बचाव नियम दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिनोंदिन बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच जिले में कोरोना बचाव नियमों के पालन को लेकर लापरवाही बदस्तूर जारी है। जिला उपायुक्त ने पिछले दिनों पुलिस व प्रशासन की बैठक ली थी। इसमें प्रतिदिन पुलिस को बिना मास्क पहने लोगों के 1 हजार चालान करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कितना चालान हुआ, अब तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम को भी रोजाना 100 चालान करने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन इसको लेकर निगम प्रशासन भी खासी लापरवाही बरत रहा है। नतीजा यह है कि संक्रमण से बेखौफ होकर लोग अपनी दुनियां में मशगूल हैं। जो लोग कोरोना को लेकर खुद सजग हैं, वह तो मास्क लगा रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भी कर रहे हैं लेकिन अधिकांश लोगों को संक्रमण की कोई परवाह नहीं है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्त्रां, बाजारों में लोग संक्रमण से बेफिक्र होकर अपने कार्य कर रहे हैं।
10 दिन में आए 6044 नए मरीज
वैसे तो कोरोना मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ने लगा था लेकिन अप्रैल में यह बेकाबू हो गया। स्थिति यह है कि शुरुआती 10 दिनों में ही जिले में कोरोना के 6044 नए मरीज आ गए हैं और रोजाना आने वाले नए मरीजों का रिकॉर्ड लगातार टूट रहा है। मार्च में स्थिति फिर भी बेहतर थी और पूरे एक माह में सिर्फ 4020 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी तो वहीं 2500 से ज्यादा संक्रमितों को स्वस्थ भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें