फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम डिपो से कई रूटों पर बढ़ाई गई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से ही बसों में यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है, जिस कारण बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग उठने लगी है। हालांकि बसों में अभी भी 50 फीसदी सवारियां बैठाने के ही आदेश है। वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुरुग्राम डिपो से कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि अभी भी दूसरे प्रदेशों को जाने वाली बसों के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो के डीआरई गोविंद ने बताया कि चंडीगढ़ रूट पर चार बसों को बढ़ाया गया है, पहले इस रूट पर 8 बसें थीं, वहीं कोसली के लिए दो बसें चल रही थी, अब एक और बढ़ा दिया गया है। रोहतक रूट पर सुबह 6 बजे एक बस को बढ़ाया गया हैै। वहीं सिरसा रूट पर भी सुबह 9 बजे से एक बस चलाई जाएगी। इस रूट पर अब तीन बसों का संचालन होगा।
वर्जन
यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही कई रूटों पर बसों को बढ़ाया गया है। जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण कम होता जाएगा, बसों का संचालन सामान्य होता जाएगा। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि कौन से रूट पर ज्यादा सवारियां हैं। - कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें