फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लॉट में खड़ी बस में लगी आग, एक शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य वाहन भी आए चपेट में, एफएसएल फिंगर प्रिंट व पुलिस की टीमें जांच में जुटीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


मानेसर। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में एक प्लॉट में खड़ी बस में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने तीन अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को जली हुई बस से एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर एफएसएल फिंगर प्रिंट व पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस के अनुसार सोमवार रात को कंट्रोल रूम में किसी व्यक्ति ने शिकायत दी कि सेक्टर-3 के प्लाट नंबर 56 के बाहर खड़ी बस में आग लग गई है। जिस पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस बीच बस व तीन अन्य वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने जब बस के अंदर तलाशी ली तो वहां एक व्यक्ति का शव मिला, जो पूरी तरह से जल चुका है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका। मामले में एफएसएल, फिंगरप्रिंट व पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि बस में आग कब और कैसे लगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बस के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से चिंगारी निकलने से तो आग नहीं लगी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आईएमटी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी मानेसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस आग लगने की वजह का पता कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें