फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Bus Accident: ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति की वजह से पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल; दो गंभीर

Tue, 27 May 2025 03:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, होडल।

सार

घटनास्थल के पास से जा रहे अन्य वाहन सवारों ने बस में फंसे बच्चों को बड़ी मसक्कत के बाद बस से बाहर निकला। 
विज्ञापन
होडल में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह-होडल सड़क मार्ग पर गांव सौन्दहद के समीप श्री बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास स्कूली बस ड्राइवर की लापरवाही का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार से सड़क मार्ग पर अचानक बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

घटनास्थल के पास से जा रहे अन्य वाहन सवारों ने बस में फंसे बच्चों को बड़ी मसक्कत के बाद बस से बाहर निकला। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दो बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मंगलवार सुबह शहर के दयानंद स्कूल की बस गांव सौन्दहद ,बहीन, नांगल जाट, मानपुर के अलावा अन्य गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए लौट रही थी। इस दौरान बस के ड्राइवर ने स्कूल में जल्दी पहुंचने के चक्कर में बस को तेज रफ्तार से भागने लगा। 
विज्ञापन

जब स्कूल बस नूंह सड़क मार्ग पर श्री बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन पर पहुंची तो आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने को लेकर बस को गलत दिशा पर ले लिया। बस तेजरफ्तार होने के कारण पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। बस के अंदर फसे स्कूली बच्चों की चीख पुकार को सुनकर वहां से गुजर निकल रहे अन्य वाहन सवारों ने अपने वाहनों से उतरकर बस के अंदर फंसे बच्चों की मदद में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें