फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नई समय सारणी के विरोध में बस संचालकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
पटौदी के सामान्य बस अड्डे पर निजी बस संचालक हड़ताल पर रहे। निवासी
विज्ञापन
आरोप - समय सारिणी तैयार करते समय नहीं ली गई सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नई समय सारणी चार्ट के विरोध में निजी बस चालकों और संचालकों ने पटौदी के सामान्य बस अड्डे पर बसें खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि नई समय सारणी में रोडवेज बसों को अधिक समय दिया गया है, जबकि निजी बसों के लिए कम समय निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने समय सारिणी तैयार करते समय उनकी सहमति नहीं ली।

निजी बस संचालक संतराम राठी ने बताया कि पहले पटौदी-गुरुग्राम मार्ग पर एक रोडवेज बस के बाद निजी बस चलती थी। अब नई समय सारिणी में रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। संचालकों के अनुसार, पटौदी-गुरुग्राम मार्ग की खराब स्थिति के कारण एक तरफ जाने में एक घंटा 20 मिनट लगते हैं। नई समय सारणी में इस मार्ग के लिए आने-जाने का कुल 40 मिनट का समय दिया गया है, जो अव्यवहारिक है। उन्होंने मांग की है कि नई समय सारणी को रद्द कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आरटीओ से मिलेंगे
बस संचालकों का कहना है कि नई समय सारणी में रोडवेज बसों को प्राथमिकता दी गई है। इससे निजी बसों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। संचालकों ने कहा कि इस मार्ग पर यात्रा का वास्तविक समय नई सारणी से कहीं अधिक है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सोमवार को आरटीओ से मिलेंगे। समाधान न होने पर वे जिला उपायुक्त से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें