फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से मारुति कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 25 घायल

विज्ञापन
इसी बस में सवार थे कर्मचारी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मारुति कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 25 घायल
विज्ञापन

- उपचार के बाद 11 लोग भर्ती अन्य को मिली अस्पताल से छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी


बादशाहपुर। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के वाटिका चौक पर शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से मारुति कंपनी की बस पलट गई। बस में सवार कंपनी के 25 कर्मचारी घायल हो गए। जिनमें से कुछ को ज्यादा चोट लगने के कारण मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केन्द्र से बस को सीधा कर रास्ते से हटवाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में मारुति कंपनी के कुल 40 कर्मचारी सोहना की तरफ से कंपनी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह मारुति कंपनी की स्टाफ बस कंपनी के कर्मचारियों को लेकर सोहना की ओर से गुरुग्राम की ओर आ रही थी। बस में 40 कर्मचारी सवार थे। सुबह करीब छह बजे बस ने वाटिका चौक रेड लाइट क्रॉस की तो एसपीआर रोड से फरीदाबाद जा रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। ऐसे में बस असंतुलित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने बस मेंं फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 25 कर्मचारी घायल हुए। जिनमें से कुछ को ज्यादा चोटें आई, जिनको मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर 19 लोग पहुंचे थे, जिसमें से 7 लोग अभी भी दाखिल हैं। जबकि चार लोग अन्य अस्पताल में अभी दाखिल है। हादसे को अंजाम देकर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच रूट डायवर्ट करवाया और क्रेन से पलटी हुई बस को सीधा करवाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

इसी बस में सवार थे कर्मचारी।

इसी बस में सवार थे कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें