दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे मामले में कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। भोंडसी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान अलवर निवासी हरिराम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।
ये हादसा बृहस्पतिवार तड़के लगभग 3 बजे हुआ था। कार में बमबम प्रसाद शाह, उनकी पत्नी रूपा देवी (37), बेटे युगवीर (10) और बेटियां माही (12) व यशिका (डेढ़ वर्षीय) सवार थे। बृहस्पतिवार को ही तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद बमबम प्रसाद के भाई व अन्य परिजनों के हवाले पुलिस ने कर दिया गया था।