फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी व जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा एक मकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान पीड़ित युवक अपनी पत्नी को ऑफिस छोड़ने के लिए गया था। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में प्रखर टंडन ने कहा कि वह सेक्टर-52 आरडी सिटी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। वह सुबह 9.30 पर घर का ताला लगाकर अपने निजी काम और पत्नी को ऑफिस छोड़ने गए थे। जब वह करीब 12.40 पर वापस आया तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और लोहे की अलमारी के लॉक को तोड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सामान को चेक किया तो अलमारी के अंदर रखे हुए 1 लाख 10 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले। घर के अंदर चोर पीछे के साइड से दीवार कूदकर रसोई का जंगला तोड़कर दाखिल हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें