फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दबंगो ने आरडब्ल्यू प्रधान के पिता व बेटे को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोडरेज में कार ओवरटेक कर युवकों द्वारा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के पिता और बेटे से मारपीट करने और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पूरे मामले की जांच को लेकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
पीड़ित का कहना है कि जिस दौरान वह थाने में पुलिस से मदद मांगने के लिए बैठा था, उसी समय दबंगों ने उसके कार्यालय में तोड़-फोड़ करने के साथ उसके पिता को भी पीटा था। पुलिस के अनुसार साई कुंज आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश राणा ने बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका साईं चौक पर आरडब्ल्यूए कार्यालय है। बीते बुधवार को सेक्टर-23 में वह एक बैठक में थे। करीब पौने छह बजे उनके परिचित धर्मेंद्र राणा ने फोन कर बताया कि उनके बेटे तुषार व उसके साथ दोस्त को बसई के लड़कों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट की है। इस पर राकेश राणा ने बजघेड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लियाए जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब वह थाने में ही थे तो करीब तीस की संख्या में युवक उनके आरडब्ल्यूए के कार्यालय पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब राकेश के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस को लेकर जब कार्यालय पहुंचे तो वहां से तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिनकी पहचान लोकेश, अजय व अंकित के रूप में हुई। पूरे मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राकेश राणा की शिकायत पर 30 से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें