फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएम में कैश डालते समय गार्ड की बंदूक से चली गोली, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के लघु सचिवालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। घटना प्रथम तल पर स्थित एटीएम में कैश डालने के दौरान हुई। गनीमत रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी और दीवार में जा धंसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी की टीम एटीएम में नकदी डालने पहुंची थी। टीम में शामिल सिक्योरिटी गार्ड राकेश के पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक थी। बताया जा रहा है कि गार्ड ने बंदूक को कंधे से उतारकर जमीन पर रखा, तभी अचानक फायर हो गया। आशंका है कि बंदूक पहले से लोडेड थी और नीचे रखते समय ट्रिगर दबने से गोली चल गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह फायरिंग अनजाने में हुई प्रतीत होती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें