फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीखी नोकझोंक के बीच अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चल रहा था फर्नीचर शोरूम
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता राजेश यादव की डीटीपी से हुई बहस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बुधवार को अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बादशाहपुर स्थित तपस्या ग्रांड वॉक मॉल के सामने स्थित एक बड़े कॉमर्शियल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीटीपी आरएस बाठ ने किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता राजेश यादव की डीटीपी से तीखी बहस हुई और अपशब्द कहे। हालांकि बाद में राजेश यादव ने माफी मांग ली।
यह भवन लगभग 1000 वर्ग गज में बिना किसी अनुमति के बनाया गया था और फर्नीचर शोरूम संचालित हो रहा था। नगर निगम ने पहले ही भवन मालिक को शो कॉज नोटिस और डिमोलिशन ऑर्डर जारी किया था लेकिन भवन मालिक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 29 सितंबर को निगम ने फिर से भवन को खाली करने का नोटिस जारी किया, लेकिन उसके बावजूद अवैध निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद डिमोलिशन ऑर्डर भी जारी किया गया, भवन मालिक राजेश की ओर से निर्माण को रोका नहीं गया।
विज्ञापन


बुधवार को डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में जेसीबी और पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम के जोन-1 एनफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत भवन को जमींदोज कर दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान भवन मालिक ने व्यवधान डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध निर्माण पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


भवन मालिक ने किया विरोध
तोड़फोड़ के दौरान कांग्रेसी नेता राजेश यादव ने टीम का विरोध किया। उन्होंने आवेश में आकर डीटीपी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। बाद में राजेश यादव ने डीटीपी को अपने कहे गए शब्दों पर माफी मांग ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें