फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली में 10 एकड़ में बने फार्म हाउसों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अरावली का दोहन कर बने अवैध फार्म हाउस अब प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। सोमवार को डीटीपी की टीम ने गांव गैरतपुर बास के नजदीक अरावली में 10 एकड़ में बने चार फार्म हाउसों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। अतिक्रमणकारियों ने सड़कों का जाल भी बिछा दिया था। यहां 15 एकड़ से अधिक जमीन पर फार्म हाउस विकसित करने की योजना थी। हालांकि अरावली में बने फार्म हाउस तोड़े जाने के विरोध की संभावना थी, इसलिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन किसी ने भी तोड़फोड़ का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों ने सड़कों के नेटवर्क और चारदीवारी को चंद घंटों में ही ध्वस्त कर दिया गया। जिला नगर योजनाकार आरस बाट ने कहा कि गुरुग्राम की अरावली के आसपास या अरावली में किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां किसी भी निर्माण से पहले संबंधित विभागों की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अरावली के साथ अन्य स्थानों पर भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले सोहना नगर परिषद ने भी करीब 20 फार्म हाउस को ध्वस्त किया था। अमर उजाला में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन अरावली में बने फार्म हाउस के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा है। तोड़फोड़ का सिलसिला पिछले कई दिन से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें