संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। नगरपालिका प्रशासन ने दो अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया। वहीं इस दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्रशासन ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को पत्र भेजा है।
बाहरली बस्ती में सरकारी और खाली पड़ी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगरपालिका ने इस जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इसके बाद प्रशासन ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। दूसरी कार्रवाई चांद नगर रोड पर हुई। यहां अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों में बने अवैध निर्माण और ढांचों को तोड़ा गया। प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।