फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी और दौला गांव में चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकर ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व संपदा गांव भोंडसी और दौला में की गई, जिसमें अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।





16 अक्तूबर को पुलिस थाना भोंडसी क्षेत्राधिकार में आने वाले गांव भोंडसी की राजस्व संपदा में अवैध कॉलोनियों पर गाज गिरी। इस दौरान दो अनधिकृत कॉलोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। कुल 8.5 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण पाया गया था, जबकि कॉलोनी नंबर-2 में 0.7 एकड़ क्षेत्र में अवैध कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान दो निर्माणाधीन ढांचे, सीमा दीवारें (बाउंड्री वॉल), 22 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और कॉलोनी में विकसित किए गए सड़क नेटवर्क को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। इससे एक दिन पहले गांव दौला की राजस्व संपदा में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। थाना सोहना सदर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान लगभग आठ एकड़ भूमि पर बनी बाउंड्री वॉल, सड़क नेटवर्क और सीवर पाइपलाइन को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें