फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन बैल्ट में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलोमीटर क्षेत्र से 80 नर्सरी, 80 झुग्गियां और 20 निर्माण सामग्री की दुकानें ध्वस्त की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन टीम की ओर से सोमवार को दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के साथ ग्रीन बेल्ट के साथ अवैध कब्जे हटाए। अभियान के तहत सेक्टर 62, 65, 66 और वाटिका चौक तक तीन किलोमीटर के ग्रीन बेल्ट को साफ किया गया। 30 मीटर चौड़ी हरित क्षेत्र में बने लगभग 80 नर्सरी, 80 झुग्गियां, कुछ बंजारा दुकानें और 20 निर्माण सामग्री की दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।



जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. श्रीनिवास के निर्देशों के अनुसार टीम ने एसपीआर की ग्रीन बेल्ट पर अनधिकृत संरचनाओं को हटाने के लिए 4 दिवसीय विध्वंस अभियान शुरू किया गया है, ताकि ग्रीन बेल्ट को साफ और उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाए। पिछले शुक्रवार को चलाए गए अभियान में सेक्टर 58, 61 और 62 में 1.5 किलोमीटर ग्रीन बेल्ट को साफ किया गया था। जिसमें लगभग 30 नर्सरी, 15 बंजारा दुकानें और दुकानों और सर्विस स्टेशन सहित 3 स्थायी संरचनाओं के साथ-साथ लगभग 75 झुग्गियों को हटाया गया था। जीएमडीए के डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने कहा कि जीएमडीए शहर की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए इस तरह के अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ करने से पहले इसकी सूचना लोगों को दे दी गई थी। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने कब्जे हटा लिए थे,जिन्होंने नहीं उठाया उन्हें तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने अपना सामान हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा। अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन दल इन स्थलों का निरीक्षण करना जारी रखेगा और यदि ग्रीन बेल्ट पर फिर से अतिक्रमण करने का कोई प्रयास पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, इन अभियानों में यह भी पाया गया कि गांवों के स्थानीय लोग सरकारी भूमि पर किए जा रहे इन अनधिकृत कार्यों के लिए किराया ले रहे हैं। अभियान के दौरान सुभाष चौक और सेक्टर 81-95 जैसे अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराईं गई हैं। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उठाई गई इन शिकायतों पर ध्यान देते हुए इन स्थानों पर भी इसी तरह के प्रवर्तन अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर एस्टेट अधिकारी राजीव लांबा, एटीपी सतेंद्र, एटीपी मांगेराम, फील्ड ऑफिसर सुमित और आशीष त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें