फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम की तरफ से लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को धूमसपुर तथा रविनगर में इनफोर्समेंट टीमों ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के दिशानिर्देश पर जोन-4 क्षेत्र के सहायक अभियंता (अतिक्रमण) संजोग शर्मा व कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार की टीम 2 बुलडोजर तथा बारी पुलिस बल लेकर बृहस्पतिवार को धूमसपुर पहुंची। यहां पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एनकेवी कॉलोनी में टीम ने 9 अवैध निर्माण, 20 डीपीसी तथा 12 चारदीवारियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, जोन-1 क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त आयुक्त प्रदीप अहलावत के दिशानिर्देश पर सहायक अभियंता (अतिक्रमण) हितेष दहिया की टीम रविनगर पहुंची।
2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी कॉलोनी
रविनगर स्थित द्रोणा पब्लिक स्कूल के पास 2 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने यहां पर 4 अनधिकृत निर्माण तथा अवैध कॉलोनी में डाली जा रही सीवर लाइन को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के निर्देश पर चारों जोन की इनफोर्समेंट टीमें अनधिकृत निर्माण, निगम जमीनों पर अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें