फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ग्वालपहाड़ी में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नई ग्वालपहाड़ी में नगर निगम के जोन-3 की इन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। जहां टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया, वहीं फिरनी पर किए गए अवैध निर्माणों को भी ढहाया। तोड़फोड़ करने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। टीम सदस्यों के साथ बहस व झड़प भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को हटाया।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन-3 के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत के आधार पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है। सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने वाले दो पुरुषों एवं एक महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पटवारी सुनील ने बताया कि नई ग्वाल पहाड़ी में कुछ व्यक्तियों ने फिरनी की जमीन पर चारदीवारी व बाथरूम का निर्माण कर कब्जा किया हुआ था।
कब्जा हटाने का सूचना गत 26 फरवरी को अवैध कब्जाधारियों को दे दी गई थी। ऐसे में बुधवार को पुलिस बल के साथ नगर निगम के जोन-3 की इन्फोर्समेंट की टीम कब्जा हटाने पहुंची। नई ग्वालपहाड़ी के रास्ते में किए गए अवैध निर्माणों को तोड़कर कब्जा मुक्त किया गया। पटवारी सुनील ने बताया कि नई ग्वालपहाड़ी में मंदिर की जमीन पर कब्जा करके एक दो मंजिला इमारत बना ली गई थी। मकान को तोड़कर 600 गज सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया। नगर निगम के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मकान तोड़ने के दौरान दो व्यक्तियों ने खुद को चोटिल करने और काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें