फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में छह फीट गहरे गड्ढे में गिरा सांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-82 के प्लॉट में गंदे पानी के लिए खोदे गए गड्ढे में बुधवार सुबह एक सांड गिरकर दलदल में फंस गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कोहरा होने व आसपास झाड़ियां उगी होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

गांव गाडोली कलां निवासी ताराचंद ने बताया कि वह बुधवार सुबह वह पास ही वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी के पास टहलते हुए खाली प्लॉट की तरफ गए। कोहरे के कारण ज्यादा कुछ नजर नहीं आ रहा था। उन्हें सांड की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आसपास देखा तो पाया कि गंदे पानी के लिए खोदे गए गड्ढे में सांड गिरा हुआ है। उन्होंने वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास समेत अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलवा लिया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी, तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग का बचाव दल के लीड फायरमैन रामकेश के नेतृत्व में टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रामकेश ने बताया कि करीब एक घंटे का समय लग गया। तीन दमकलकर्मियों को गड्ढे में उतारकर सांड को पट्टे से बांधकर बाहर निकाला। हालांकि कीचड़ में अगले पैर फंसे होने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें