फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 33 केवी सबस्टेशन बनाने के लिए बिल्डर प्रति परिवार मांग रहा 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में 33 केवी सबस्टेशन निर्माण की मांग पर बिल्डर ने प्रति परिवार 50 हजार रुपये की मांग की है। सोसाइटी के लोगों ने बृहस्पतिवार को बैठक की, जिसमें कहा गया कि छह साल से लोग सोसाइटी में रह रहे हैं, पर नियमानुसार 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण नहीं किया गया। यहां रहने वाले करीब 800 परिवारों को पांच किमी दूर सेक्टर 37 से आए 11 केवी फीडर में फॉल्ट आने के कारण आए दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। सबस्टेशन बनाने के लिए प्रति परिवार करीब 50 हजार रुपये की मांग का सोसाइटी निवासियों ने विरोध किया गया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासी प्रवीण ठाकुर ने बताया कि 33 केवी सबस्टेशन बनाना बिल्डर प्रबंधन की जिम्मेदारी है। प्रबंधन हर परिवार से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इसे देने को लोग तैयार नहीं है। इस सोसाइटी में 816 फ्लैट और 50 दुकानें हैं। लोगों को अक्सर केबल फॉल्ट और कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह ने बताया कि बिल्डर को 33 केवी सबस्टेशन के लिए बिजली निगम को करीब 3.5 करोड़ रुपये देने हैं। वह अब सोसाइटी का प्रबंधन आरडब्ल्यूए को हैंडओवर करना चाह रहे हैं मगर इसके पहले यह राशि वह निवासियों से लेना चाह रहे हैं। जबकि 33 केवी सबस्टेशन बिल्डर को बनाकर देना है। पिछले 6 साल से लोग यहां रह रहे हैं। हमलोगों ने आस-पास के अफोर्डेबल सोसाइटियों से बात की है। उन जगहों पर भी बिल्डर ने 33 केवी सबस्टेशन बनाया है। ऐसे में लोगाें ने बैठक में 33 केवी सबस्टेशन के लिए राशि देने से इनकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें