फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर मारकर महिला की बेरहमी से हत्या: साले से लड़ती थी उसकी घरवाली, समझाने गए जीजा ने ही पति संग ले ली जान

Sat, 28 Mar 2026 07:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के बचवारा निवासी जीवन (38) के रूप में हुई है। जबकि मृतका गुंजन के हत्यारोपी पति सुनील कुमार को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जीजा ने साले संग मिलकर की दी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम अपराध शाखा पालम विहार व बजघेड़ा थाने की पुलिस ने कहासुनी में सिलिंडर से वार करके महिला की हत्या करने वाले आरोपी पति के जीजा जीवन को 27 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी जीवन भी महिला की हत्या में संलिप्त है। हत्यारोपी पति सुनील से पूछताछ के बाद उसके जीजा जीवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

साले से लड़ती थी उसकी घरवाली
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के बचवारा निवासी जीवन (38) के रूप में हुई है। जबकि मृतका गुंजन के हत्यारोपी पति सुनील कुमार को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जीवन से पूछताछ में पता चला कि उसके साले सुनील (मृतका का पति) का अपनी पत्नी गुंजन के साथ झगड़ा होता रहता था। जिस वजह से 23 मार्च की रात को जीवन अपने साले सुनील व गुंजन को समझाने आया था। 

जीजा-साले ने ले ली जान
इस दौरान सुनील व उसकी पत्नी गुंजन के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों सुनील व जीवन ने गुंजन के साथ मारपीट की व उसकी हत्या की साजिश की। बाद में आरोपी सुनील ने सिलिंडर से वार करके अपनी पत्नी गुंजन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

दोनों भेजे गए जेल
जांच अधिकारी पीएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी जीवन को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, हत्यारोपी पति सुनील को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें