साले से लड़ती थी उसकी घरवाली
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के बचवारा निवासी जीवन (38) के रूप में हुई है। जबकि मृतका गुंजन के हत्यारोपी पति सुनील कुमार को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जीवन से पूछताछ में पता चला कि उसके साले सुनील (मृतका का पति) का अपनी पत्नी गुंजन के साथ झगड़ा होता रहता था। जिस वजह से 23 मार्च की रात को जीवन अपने साले सुनील व गुंजन को समझाने आया था।
जीजा-साले ने ले ली जान
इस दौरान सुनील व उसकी पत्नी गुंजन के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों सुनील व जीवन ने गुंजन के साथ मारपीट की व उसकी हत्या की साजिश की। बाद में आरोपी सुनील ने सिलिंडर से वार करके अपनी पत्नी गुंजन की हत्या कर दी थी।
दोनों भेजे गए जेल
जांच अधिकारी पीएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी जीवन को शनिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, हत्यारोपी पति सुनील को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।