फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देवर ने चाकू से गोदकर की महिला की हत्या, बेटा व आरोपी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह बाद नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था, पुलिस ने आरोपी को किया काबू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में महिला की उसके ही देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला का बेटा बचाव में आया तो छीनाझपटी में वह और आरोपी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर वापस आया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ठीक होने के बाद गिरफ्तार कर छानबीन करेगी।
पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क गली नंबर-15 में आदर्श पब्लिक स्कूल है, जिसमें 39 वर्षीया निधि उप- प्रधानाचार्या थी। वह पति नवीन व दो बच्चों के साथ स्कूल के ऊपर ही बने घर में रहती थी, जबकि स्कूल की संचालक उसकी सास है। निधि का देवर 45 वर्षीय नवनीत भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। शराब पीने की आदत के चलते नवनीत को नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ा गया था। दो दिन पहले ही वह वहां से वापस लौटा था। आरोप है कि शनिवार रात करीब 8 बजे निधि और देवर नवनीत उर्फ संटी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर नवनीत ने अपनी भाभी पर 2 बार चाकू से वार किया। निधि ने शोर मचाया तो उसका 20 साल का बेटा भागा-भागा आया। इसके बाद उसने चाचा से चाकू छीनने की कोशिश की। इसमें युवक और नवनीत दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। शिवाजी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं बेटा और नवनीत घायलावस्था में मिले। इसके बाद तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निधि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

पारिवारिक विवाद में देवर ने चाकू मारकर भाभी को घायल कर दिया, इस दौरान उसका बेटा व आरोपी भी घायल हुआ। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। - करण गोयल, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें