फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के केस से असंतुष्ट साले और उसके दोस्त ने की तोड़फोड़ और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फाजिलपुर बादली में बहन के साथ ससुराल पक्ष से चल रही अनबन और तलाक के केस से असंतुष्ट भाई और उसके दोस्तों ने उसके ससुराल पहुंच कर जमकर तोड़फोड़ की। घर को भी आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि इस दौरान बहनोई और सास की जमकर धुनाई की और हथोडे़ से वार किया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर डीवीडी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने प्लाट में बंधी को भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पुत्र के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक सत्यवान का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में आशीष ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले बाधनकी निवासी भारती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। शुक्रवार को भी दोनों के बीच अनबन हुई थी। इसके बाद सुबह 11 बजे पत्नी भाई पुनीत के साथ मायके में चली गई थी। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे पुनीत और उसका साथी अमित आए। इन दोनों ने मकान में रखे कपड़ों, चादर, गदेला, कंबल आदि में आग लगा दी। गैस चूल्हा, सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी आदि तोड़ दिया। डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। इस मामले में आरोपियों के नाम का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें