फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने भाई का किया खून: ईंट व कस्सी से सिर पर वार कर ली जान, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, पढ़ें खुलासा

Thu, 04 Jun 2026 10:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

राजेंद्रा पार्क में आशीष की हत्या के आरोप में उसके भाई अमन को गिरफ्तार किया गया है। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में अमन ने आशीष की हत्या की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में ईंट व कस्सी से सिर पर वार कर आशीष (26) की हत्या में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवक का सगा भाई अमन है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि आशीष शराब पीने का आदी था। वह अपने दोस्त के साथ पुराने घर में शराब पी रहा था। अमन ने उसे घर जाने को कहा तो दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान अमन ने हत्या कर दी।

विज्ञापन

31 मई को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को सूचना थी मिली कि दौलताबाद गांव के एक मकान में युवक मृत पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर युवक लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और मौके पर क्राइम सीन टीम व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाकर जांच कराई गई। शव व घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। राजेंद्रा पार्क थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

मामले में राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी अमन को सेक्टर-106 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला की कहासुनी के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान आरोपी ने ईंट व कस्सी से आशीष के सिर पर वार किए। इससे आशीष को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को बुधवार को ही अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें