एचएसवीपी ने दोनों सेक्टरों में सड़क मरम्मत समेत अन्य कार्य के लिए जारी किया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश में जर्जर हो चुकीं सड़कों को ठीक करने में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) जुट गया है। इसके लिए सेक्टर-110 की आंतरिक सड़कें और सेक्टर-29 की सड़कें और पार्किंग क्षेत्र में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। एचएसवीपी ने अलग-अलग कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ का टेंडर जारी किया है।
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर-29 की सड़कें और पार्किंग जगह को भी ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-110 की आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 1.31 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। इसके अलावा सेक्टर 29 में आरसीसी सड़क के साथ आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत होंगे और इस पर करीब 3.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सेक्टर-29 की सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य पर 7.73 करोड़ खर्च होंगे। सेक्टर-29 में पार्किंग क्षेत्र की विशेष मरम्मत कार्य होंगे और करीब 5.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि अभी कई सेक्टर एचएसवीपी के पास हैं। इन सेक्टरों की सड़कों को एचएसवीपी ठीक करता है। इसमें सेक्टर-29 सबसे प्रमुख है क्योंकि यहां पर दर्जनों होटल और बार हैं। यह शहर का प्रमुख जगह है।