फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में टूटे मैनहोल से सड़कों पर परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के बाद भी नहीं सुधर रही हालत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। मुख्य सड़कों और गांवों की गलियों में कई जगह मैनहोल टूटे हुए हैं। इनके ढक्कन खुले पड़े हैं या ये सड़क से ऊंचे-नीचे बने हैं। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क बनाते समय मैनहोल को सड़क के बराबर नहीं किया जाता। मरम्मत के बाद भी मैनहोल पुराने स्तर पर ही रह जाते हैं। स्थानीय लोग नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी जाती है। शिकायत पर कुछ जगह मरम्मत होती है, लेकिन मैनहोल फिर टूट जाते हैं।

राम में रहता है हादसे का खतरा
सड़क के बीच बने ऊंचे और नीचे मैनहोल के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार अचानक सामने मैनहोल आने पर वाहन को संभालना मुश्किल हो जाता है। -हरीश
विज्ञापन

क्षेत्र में कई जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं। इनकी शिकायत करने पर मरम्मत तो कर दी जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से टूट जाते हैं। - प्रभात श्रिवास्तव
विज्ञापन

रात के समय सड़क पर बने गड्ढे और खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। - राजेश कुमार


क्षेत्र में टूटे हुए मैनहोल और सड़कों पर बने गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा,जहां भी मैनहोल टूटे हुए हैं या सड़क के बराबर नहीं हैं, उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें