फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आधुनिक तकनीक के तड़के से ला रहे हिंदी क्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदी दिवस
विज्ञापन


हिंदी से नई पीढ़ी से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं जिले के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बदलते वैश्विक परिदृश्य में संवाद की भाषा भले ही अंग्रेजी हो गई हो, लेकिन अपनी संस्कृति और जड़ों को समझने के लिए नई पीढ़ी का रुझान एक बार फिर हिंदी की ओर बढ़ा है। शहर के विभिन्न संस्थानों और साहित्यकारों ने इस बदलाव को भांपते हुए संचार के आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया है। स्कूलों-कॉलेजों में अब केवल किताबी हिंदी नहीं, बल्कि पॉडकास्ट और साहित्यिक आयोजनों के जरिये एक जीवंत भाषा के रूप में हिंदी को परोसा जा रहा है।



भारतीय विचारों और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम

सुरुचि साहित्य और कला परिवार के माध्यम से शहर के 40 स्कूलों को वरिष्ठ साहित्यकार मदन साहनी ने जोड़ा है। साहित्यिक आयोजनों के अलावा स्कूली बच्चों के बीच कविता, राष्ट्रगान, लेखन आदि प्रतियोगिताएं वे नियमित कराते रहे हैं। वे कहते हैं कि भारतीय विचारों और संस्कृति को जानने के लिए हिंदी को जानना जरूरी है।
विज्ञापन




साहित्यिक आयोजनों का समन्वय

पेशे से इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव गुरुग्राम में होने वाले लगभग सभी साहित्यिक आयोजनों में संयोजक की भूमिका में होते हैं। अनिल स्कूल और कॉलेज में संगठनों के आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों को युवाओं से रूबरू भी कराते रहे हैं। उनका एक कविता संग्रह कपूरी महक और लघु कथा संग्रह मोह-मोह के धागे के अलावा हास्य कविताओं की एक सीडी मुस्कान का वादा आ चुकी है। टीवी शो वाह-वाह क्या बात है में कई बार प्रतिभागी बन चुके है।
विज्ञापन




हिंदी में कार्यशालाएं और पॉडकास्ट करते हैं विकास

विकास यादव हिंदी में पॉडकॉस्ट, सीबीएसई और शैक्षणिक विषयों से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित कर हिंदी से युवाओं को जोड़ने में जुटे हैं। विकास मूलत: गणित के शिक्षक हैं। सीनियर सेकेंड्री स्कूल के संचालक भी हैं। विकास ने कुरुक्षेत्र एनआईटी से बीटेक करने के बाद जर्मनी, दुबई आदि में नौकरी की और इसके बाद गुरुग्राम में आकर शिक्षण से जुड़े। वे कहते हैं शैक्षणिक कार्यशालाओं को हिंदी में आयोजित करने की वजह है कि मातृभाषा में व्यक्ति ज्यादा सहज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें