फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय मंत्री को प्रदूषण नियंत्रण कार्य बताए

विज्ञापन
वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए गुरुग्राम में हुए प्रयास की जानकारी देते हुए नगर निगम की मेयर व अ​
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव को शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। यह जानकारी एक वर्चुअल समीक्षा बैठक में दी गई। इस बैठक में मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त डॉ. पंकज शामिल थे। यह बैठक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।
नगर निगम ने खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई है। सड़क की धूल नियंत्रित करने और निर्माण एवं विध्वंस वेस्ट के उचित निस्तारण पर भी ठोस कदम उठाए हैं। जनवरी से नवंबर 2026 तक स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 13,139 चालान किए गए। इनसे 2.82 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। शहर में 20 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें रात में काम करती हैं। बंधवाड़ी में 15 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट में से 8.14 लाख मीट्रिक टन का निस्तारण 16 नवंबर 2026 तक किया गया है। शेष कचरे का निस्तारण 14 फरवरी 2027 तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

63.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
ग्रेप के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 21 अक्तूबर से 18 नवंबर 2026 के दौरान 902 चालान किए गए। इनसे 63.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 10 बंदी आदेश जारी किए। बोर्ड ने 45 लाख रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा भी लगाया। नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया है। मार्च से सितंबर 2026 तक नौ जागरूकता सत्रों में 800 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें