फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार का शीशा तोड़कर ब्रीफकेस व लैपटॉप बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-37डी स्थित बीपीटीपी टेरा सोसाइटी के पास सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की कार का शीशा तोड़कर ब्रीफकेस व लैपटॉप बैग चोरी लिया। पीड़ित ने कार से सामान चोरी होने की शिकायत सेक्टर-10 थाना में दी है। कर्नल विनय शाही (वेटरन) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर की शाम करीब 6.45 बजे बीपीटीपी टेरा सोसाइटी के पास सब्जी बाजार क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने कार खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आकर उन्होंने अपनी कार को देखा तो चालक साइड की पिछली खिड़की टूटी हुई थी और किसी ने कार से ब्रीफकेस व लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। लैपटॉप बैग में उनके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की चेक बुक व पासबुक भी रखी थीं। जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें