फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वर-वधू ने पेश की मिसाल, चीनी भगाओ-स्वदेशी बचाओ का लिया आठवां वचन

Thu, 02 Jul 2020 09:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
वर-वधू ने लिया आठवां वचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले के सोहना इलाके में कोरोना वायरस को लेकर एक नव दंपति ने अनोखे तरीके से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। कोरोना संक्रमण के बाद लोग विवाह में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए विकल्प खोज रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड-21 के लक्ष्मी मोड़ का रहने वाला डेविड सैनी अपने विवाह में सिर्फ बीस बारातियों के साथ ही राजस्थान के जनपद भरतपुर पहुंचा। जहां विवाह के बाद वह दुल्हन को बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर ले आया। 

सामान्य तौर पर शादी में दूल्हा-दुल्हन को सात वचन लेने होते हैं, लेकिन इस मौके पर पंडित त्रिलोक चंद्र ने वर-वधू को आठवां वचन भी दिलवाया है। वर-वधू ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए 'चीनी भगाओ-स्वदेशी बचाओ' का आठवां वचन लिया। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ मांगलिक विधि से उनके परिवार के सदस्यों को भी चीनी सामानों के बहिष्कार और स्वदेशी सामानों को अपनाने का संकल्प सामूहिक रूप से दिलाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर सोहना खंड के गांव अभयपुर में रहने वाले वेदराम खटाना ने अपने पुत्र राकेश खटाना का विवाह बिना दान दहेज के संपन्न कराया। इस दौरान मात्र 101 रुपये का शगुन लेकर समाज के लिए एक आदर्श मिसाल कायम की। देखने वाली बात ये रही कि इस विवाह में लग्न और सगाई से लेकर विदाई भी मात्र 101 रुपये के शगुन में ही हो गई।

युवा समाजसेवी बिल्लू खटाना का कहना है कि उनके लिए गए इस निर्णय से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह विवाह पूरे क्षेत्र में बिना दहेज और बिना आडंबर के होने पर सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें