फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव मठेपुर में मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मठेपुर निवासी मुन्फेद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी रजीना आठ अप्रैल को घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाते समय उड़ी हुई धूल पड़ौस बोई हुई बरसीम में चली गई। बरसीम मालिक जमशीदा,मोटा,एवं चार अन्य ने घर में घुसकर मारपीट की । आरोप है कि संदूक में रखे एक लाख 20 हजार रुपए जबरदस्ती लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें