फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: ब्रजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा 28 अगस्त को फिर होगी शुरू, हिंसा होने से रह गई थी अधूरी

Wed, 09 Aug 2023 11:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मानेसर के पुरे क्षेत्र की यात्रा को बाबा न्यारमदास मंदिर गोशाला से ढोल नगाड़ों के साथ समस्त हिन्दु समाज के सहयोग से और संतो के आशिर्वाद से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के नलहड़ में 31 जुलाई को पथराव और हिंसा के बाद अधूरी रह गई ब्रजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा विश्व हिंदू परिषद एक बार फिर पूरी करेगी। 28 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए रविवार को विहिप के पदाधिकारी बैठक कर रूपरेखा तैयार करेंगे। नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से 31 जुलाई को निकाली गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। हजारों लोग मंदिर में फंस गए और यात्रा स्थगित हो गई थी। हिंसा के दौरान दो होमगार्ड, बजरंग दल कार्यकर्ताओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

 

अब तक मेवात में माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है। प्रशासन उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रहा है। अब विहिप की तरफ से अधूरी यात्रा को पूरी करने के लिए कहा गया है। 31 अगस्त तक ही सावन मास है। इस यात्रा में ब्रजमंडल के बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों समेत अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे।  मानेसर के पुरे क्षेत्र की यात्रा को बाबा न्यारमदास मंदिर गोशाला से ढोल नगाड़ों के साथ समस्त हिन्दु समाज के सहयोग से और संतो के आशिर्वाद से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें