फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा के खरीदार पहुंचे एसटीपी कार्यालय, प्रोजेक्ट पूरा करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद केंद्र के अंतर्गत आ गया है पूरा मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट माहिरा होम्स के खरीदार बुधवार को वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय पहुंचे और रुके हुए प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की। खरीदारों से कहा गया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहे बिल्डर के यहां पर पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। इसके बाद प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। प्रोजेक्ट के खरीदारों ने प्रधानमंत्री के नाम खुला पत्र भी लिखा है।
सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स प्रोजेक्ट सन 2017 में शुरू हुआ था। 2021 तक फ्लैट बना कर खरीदारों को देने थे। पिछले वर्ष फर्जी बैंक गारंटी और अन्य अनियमितताओं के चलते प्रोजेक्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया था। खरीदार इसके लिए करीब-करीब पूरा भुगतान कर चुके हैं। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने बिल्डर के समलाखा स्थित ठिकानों पर छापा मारा। गुरुग्राम में भी इनकी साइटों पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने वाले तरंग अग्रवाल कहते हैं कि हमें भी अपने घर में इस साल तिरंगा फहराना था अब यह नहीं हो पाएगा, अफोर्डेबल स्कीम ने हमें लूट लिया है। हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। हमने अपने जिंदगी भर की कमाई घर बनाने में लगा दी। अब सड़कों पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। वरिष्ठ नगर योजनाकार ने खरीदारों से कहा है कि सेक्टर-68 प्रोजेक्ट की ईडी के माध्यम से जांच की जा रही है। इसमें विभाग कुछ नहीं कर सकता है। यह मामला केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है लेकिन हम भी माहिरा सेक्टर-68 को पूरा करवाने के लिए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें