फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फूलों की खुशबू से महके शहर के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। छोटी दिवाली पर शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने दिवाली की पूजा और घरों को सजाने के लिए जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। बाजारों में दीपक, मोमबत्तियां और सजावटी सामान खूब बिके। फूलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। गेंदे की मालाएं और गुलदस्ते खरीदे गए। फूलों की आवक कम होने से दाम बढ़े। फुटकर बाजार में गेंदे का फूल 150-200 रुपये प्रति किलो बिका। थोक में गेंदे का फूल करीब 200 रुपये, गुलाब 700 रुपये और चमेली 1250 रुपये प्रति किलो तक बिकी। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ दिखी, जहां लड्डू, बर्फी और मेवे के पैकेट खरीदे गए। खील-बताशे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा सामग्री भी खूब बिकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें