फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्रह्माकुमारीज का 3 दिवसीय संत सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ब्रह्माकुमारीज का तीन दिवसीय अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन शुरू हो गया। इसमें देशभर से आए संत, महात्मा और आध्यात्मिक गुरु शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मौके पर कहा कि असली सुख आध्यात्मिक जीवन में ही मिलता है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। संतों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अच्छे कर्म करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हर कर्म का फल जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी को शब्दों या व्यवहार से दुख देना भी एक तरह की हिंसा है। इस मौके पर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री महाराज, बीके मनोरमा, डॉ. मोहित गुप्ता, बीके ऊषा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें