फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा ओलंपिक में दम दिखाने के लिए तैयार जिले के मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नवंबर से रोहतक में शुरू होगा बॉक्सिंग का महामुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा ओलंपिक की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दो नवंबर से शुरू हो रहे इस प्रतियोगिता में 25 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ी इन दिनों सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ी जीत का पंच जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता तीन नवंबर से रोहतक के मल्टी पर्पज हॉल, एसएआई नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में शुरू होगी। इसमें राज्यभर से चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले के मुक्केबाज भी इस बार अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बॉक्सिंग कोच कुलदीप ने बताया कि खिलाड़ी पिछले एक महीने से लगातार इस प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। हमारे बॉक्सर फिटनेस, फुटवर्क और पंचिंग तकनीक पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्गों के मुकाबले होंगे। हमारे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें