फोन छीनकर बाहर निकाला, पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज
कान में लगी चोट, निजी अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 29 की मार्केट के एक बार में खाने-पीने के आर्डर के दौरान कर्मचारियों द्वारा युवक-युवती से मारपीट का मामला सामने आया। इस दौरान युवक-युवती से मोबाइल फोन छीनकर दोनों को बाहर निकाल दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर बार में तैनात बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेज चार में रहन वाले सुमेर सिंह ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात 11:30 बजे दोस्त प्रिया के साथ सेक्टर 29 स्थित एक बार में गए थे। जब वह खाने का आर्डर कर रहे थे तो इसी दौरान बार के स्टाफ ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। बाउंसरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। उनके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान हैं। चोट के कारण उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया। आरोप है कि बाउंसरों ने प्रिया से मोबाइल फोन छीन लिया और बार से बाहर निकाल दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।