फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो चालक से लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीआईए डीएलएफ फेज-4 की शाखा ने ऑटो चालक से लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से 3 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि तीसरे को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


सीआईए डीएलएफ-4 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप के अनुसार सेक्टर-56 थाना पुलिस में एक ऑटो रिक्शा चालक ने शिकायत दी थी कि वह बीती सुबह करीब 3 बजे सवारी छोड़कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में राजेश पायलट चौक, गुरुग्राम के निकट बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने ऑटो रुकवाया और उससे मोबाइल फोन व नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को संजय कॉलोनी, दिल्ली से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के संजय कॉलोनी निवासी संजय व अजीत उर्फ अन्ना के रूप में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें