फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में बाउंसरों ने युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का कार्यालय बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एम्सटोरियो सोसाइटी में शुक्रवार को भूमिगत पानी के टैंक के ऊपर कंपनी का कार्यालय बनाने को लेकर हुई कहासुनी में बाउंसरों ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक के सिर पर ईंट से हमला किया गया था। पीड़ित के पिता ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी नरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे घर पर मौजूद थे। उसी दौरान उनकी बेटी ने बताया कि टैंक के पास आठ-10 लोग खड़े हुए हैं। उन्होंने वहां पर जाकर उनसे पूछा तो पता चला कि वह बीपीटीपी का कार्यालय टैंक के ऊपर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए को इसकी सूचना दी थी क्या। इस पर उन्होंने गाली- गलौज देते हुए धक्का देने लगे। उनके बेटे और बेटी बीच-बचाव करने आए तो आरोप है कि उन्होंने बेटे के सिर में ईंट से हमला कर दिया। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि शनिवार को भी सोसाइटी में बाउंसर आए थे। धनकोट चौकी इंचार्ज महर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें