फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैग चोरी मामले में दोनों आरोपी निकले शिकायतकर्ता के पौत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से युवकों ने उठाया था बैग
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती आभूषण और नकदी देने जा रहे थे बेटी को, परिवार कर रहा था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग दंपती का बैग लेकर भागने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से बैग, चोरी किए आभूषण व नकदी और वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की है। चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के ही पौत्र निकले।
आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के जैतपुर निवासी पंकज व नीरज के रूप में हुई है। बीते मंगलवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने सोने की एक चेन, कानों के कुंडल, दो अंगुठियां और दो लाख रुपये बरामद किए। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग दंपती का बैग चुराने वाले दोनों युवक उनके ही पौत्र हैं। पूछताछ में पता चला कि एक मई को बुजुर्ग दंपती आभूषण और नकदी अपनी बेटी को देने के लिए जा रहे थे, जबकि उसके परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। जब बुजुर्ग दंपती आभूषण व नकदी लेकर इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर बैठे थे तो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक बैग लेकर भाग गया। स्टेशन के बाहर दूसरा युवक बाइक लेकर खड़ा था। बाइक पर सवार होकर दोनों युवक भाग गए।
विज्ञापन

इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन से चोरी की वारदात के बाद जब जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक के नंबर के आधार पर मामले की छानबीन की गई। बाइक के मालिक के नाम पर आरोपियों की पहचान करते हुए रेवाड़ी के जैतपुर गांव निवासी पंकज व नीरज को पकड़ा। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पंकज व नीरज शिकायतकर्ता रामचंद्र के ही पौत्र हैं और सगे भाई हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों युवकों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें