फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज स्कूलों में पहुंचेंगी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किताबों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। आज से स्कूलों में नई किताबों की सप्लाई शुरू हो जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई अब प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा 15 अप्रैल तक सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी स्कूलों में समय पर किताबें नहीं पहुंच पाई थीं। इसके चलते विद्यार्थी पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे थे और नए सिलेबस को समझने में परेशानी हो रही थी। शिक्षकों का कहना है कि नई किताबों के बिना पढ़ाई सुचारू रूप से कराना मुश्किल हो रहा था। वहीं, छोटी कक्षाओं के बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षा समग्र विभाग के एसीपी अजय कटारिया के अनुसार, आज से गुरुग्राम के स्कूलों में किताबें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी और 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में वितरण पूरा होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें