फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदूक बनी कब्र!: गुरुग्राम में 24 साल के अमन की दर्दनाक मौत, झुग्गी में प्रेमिका संग सहमति संबंध में रहता था

Sun, 26 Apr 2026 11:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-53 की झुग्गियों में रविवार को डिलीवरी बॉय अमन (24) का शव लोहे के संदूक में मिला। धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को लोहे के सन्दूक से एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या करके शव को सन्दूक में छुपाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अमन (24) के रूप में हुई है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता था और सेक्टर-54 के पास बनी झुग्गियों में रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह सुनीता नाम की युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। उसके साथ ही दो अन्य युवक भी झुग्गियों में रहते हैं।

सुनीता ने रविवार को अमन (मृतक) के भाई उमा को कॉल करके हत्या के बारे में बताया था, जिसके बाद उमा ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-53 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे के सन्दूक के शव को बरामद किया।

हत्यारों ने वारदात के बाद शव को लोहे के एक संदूक (बक्से) में छिपा दिया था। पुलिस को शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। संभावना है कि हत्या शुक्रवार की रात को की होगी। शव गलने होने लगा था। 
विज्ञापन

युवक की हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। - अजय, पीएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें