फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नहर में कूदे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज युवक ने नहर में लगाई थी छलांग
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर आगरा नहर में कूदे युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सरस्वती कॉलोनी निवासी कुलदीप माता-पिता के साथ रहता था। फिलहाल वह कोई काम नहीं करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुलदीप ने छोले-भटूरे खाने की जिद की थी। गर्मी और तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए मां ने उसे खाने से मना कर दिया। मां ने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक, करीब साढ़े 11 बजे कुलदीप सेहतपुर नए पुल पर पहुंचा और वहां से आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू करवाई गई। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 7 बजे 18 घंटे के बाद युवक का शव नहर खेड़ी थाने से पहले बने कटपुलिया के नीचे फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें