फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कालियावास के पास नहर में मिला उत्तर प्रदेश के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। गांव कालियावास के पास नहर में मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। मृतक की पहचान अशोक कुमार (38) निवासी बड़ा थाना क्षेत्र, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक कुमार दो-तीन दिन पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने कालियावास आया था। वह पिछले दो दिनों से लापता था। बताया गया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन लौटा नहीं। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके भतीजे यशपाल की शिकायत पर फर्रुखनगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार, अशोक अक्सर कालियावास आता-जाता था और शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें