फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी के कुंडे में मिला लापता बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आलदोका गांव में सात अप्रैल को लापता हुए नरेश कुमार के चार वर्षीय पुत्र वरुण का शव रविवार सुबह गांव के ही एक पानी के कुंडे में मिला। गायब बच्चे का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पानी के कुंडे से निकाला। पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी ले आई। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने भी गांव में जाकर जायजा लिया। एसपी ने कहा कि हमें बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा था, पूरे गांव में नाकाबंदी कर हर घर की तलाशी भी ली गई। रविवार सुबह बच्चे के शव की सूचना मिली। मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है, जल्द ही इस पूरे मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और आरोपी को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन

बतादें कि आलदोका गांव के नरेश कुमार की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद वरुण को जन्म दिया। करीब दो साल पहले नरेश की पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद नरेश ने पहली पत्नी की मौसी की लड़की से दो माह पहले शादी कर ली। सात अप्रैल की दोपहर वरुण अपनी सौतेली मां के साथ घर पर ही था, जबकि परिवार के अन्य लोग गेहूं की कटाई करने के लिए खेतों में गए हुए थे। दोपहर तीन बजे के बाद बच्चा घर नहीं मिला तो परिजनों ने इधर-उधर खोज की और सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सूचना नूंह के सदर थाने में दी गई और शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के घर-घर की तलाशी ली तथा गांव के चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की भी तलाशी ली तथा गांव में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं लग पाया। रविवार की सुबह बच्चे को गांव के ही एक पानी के कुंडे में मृत अवस्था में पाया गया। वहीं शुरुआती जांच में पाया गया कि किसी ने बच्चे को मौत के घाट उतार कर सुबह ही पानी के कुंडे में डाला है।
विज्ञापन

फोटो: बच्चे के शव की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला गांव आलदोका में पहुंचे।

फोटो : वरुण बच्चे का फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें