फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases in Gurugram: एकाएक बढ़ रहे हैं गुरुग्राम में कोरोना के मामले, 1.61 बढ़कर 11.46 हुई संक्रमण दर

Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।

सार

रविवार को विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 65 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे।सात अप्रैल को इस साल अब तक के सबसे अधिक 206 पॉजिटिव मरीज मिले थे, रविवार को इस संख्या का रिकॉर्ड टूट गया। सात और आठ अप्रैल को संक्रमण दर 9.85 पर स्थिर रही। अब यह बढ़कर 11.46 हो गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में कोरोना की संक्रमण दर एकाएक बढ़ गई है। रविवार को इस साल के अब तक सबसे अधिक 217 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक सप्ताह पूर्व संक्रमण दर छह के करीब थी, अब यह दोगुनी हो गई है। राहत की बात यह है कि स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 65 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे।सात अप्रैल को इस साल अब तक के सबसे अधिक 206 पॉजिटिव मरीज मिले थे, रविवार को इस संख्या का रिकॉर्ड टूट गया। सात और आठ अप्रैल को संक्रमण दर 9.85 पर स्थिर रही। अब यह बढ़कर 11.46 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1893 संदिग्ध मरीजों की जांच की, जिनमें से 204 की रिपोर्ट अभी बकाया है। अब पूरे जिले में 14 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। 926 मरीज अपने घर रहकर ही इससे उबरने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


टेस्ट बढ़े तो बढ़ गए 44 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट की संख्या बढ़ाई तो मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया। शनिवार को कुल 1756 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। रविवार को यह संख्या बढ़कर 1893 हुई तो शनिवार के मुकाबले 44 मरीज बढ़ गए। शनिवार को कुल 173 पॉजिटिव मरीज मिले थे।

बरतें सावधानी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच लोगों को सावधान और सतर्क होने की जरूरत है। सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका पालन करें। सावधानी में ही सुरक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें