फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवरेज के जर्जर टैंक में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-65 में खाली जमीन पर बने सूखे टैंक में मिला शव, कई दिन पुराना होने की आशंका
विज्ञापन

- बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर खाली जमीन पर बने जर्जर सीवरेज टैंक में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने की आशंका है। टैंक सूखा हुआ है और काफी समय से बंद पड़ा था। शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, खाली जमीन के पास से गुजर रहे कुछ लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। आसपास तलाश करने पर उन्हें टैंक में शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-65 थाना पुलिस, एफएसएल और अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि व्यक्ति खुद टैंक तक पहुंचा था या कोई उसे वहां लेकर आया था। हत्या कर शव फेंके जाने समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

केट-
सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में मिले शव की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
- आयुष यादव, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें