फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएनआई कॉन्क्लेव में नेटवर्किंग, फैशन और ग्रैंड सेलिब्रेशन का दिखा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
120 स्टॉल्स और हाई इम्पैक्ट बिजनेस कनेक्शन बने आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीएनआई कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 15 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाते हुए आयोजन ने बिजनेस नेटवर्किंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फैशन शो के जरिये प्रतिभागियों को यादगार अनुभव दिया।
शनिवार सुबह को प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुई, जहां सैकड़ों विजिटर्स ने 120 से अधिक स्टॉल्स का अवलोकन किया। रिटेल, कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, फैशन, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और फाइनेंस से जुड़े ब्रांड्स के साथ सीधे संवाद और साझेदारी के अवसर प्रमुख आकर्षण रहे। इसमें उद्यमियों ने निवेशकों के सामने आइडियाज प्रस्तुत किए। शाम को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनर्स कनव गाबा, स्नेहा रतारिया, सिद्धांत चंद्रा और अजय गांधी के फैशन शो ने मंच को ग्लैमर और क्रिएटिविटी से भर दिया। बीएनआई गुरुग्राम-फरीदाबाद की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरती कोचर ने कहा कि नेटवर्किंग देश की आर्थिक प्रगति का अहम आधार है। गौरव भगत अकादमी के संस्थापक गौरव भगत ने कहा कि जब सही नेटवर्क और अवसर मिलते हैं तो ग्रोथ तय होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें